कबड्डी : वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने हासिल की दोहरी जीत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

प्रतापगढ़ में न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में विभिन्न टीमों ने प्रतिस्पर्धा की। वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की। अन्य चुनौतीपूर्ण मैच भी खेले गए।

कबड्डी : वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने हासिल की दोहरी जीत
कबड्डी : वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने हासिल की दोहरी जीत

- प्रतापगढ़, संवाददाता। न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लीग मुकाबलों में बुधवार को खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के मुकाबलों में देशभर से आई टीमों के खिलाड़ियों ने रेड और डिफेंस के दम पर रोमांच पैदा किया। मैदान पर हर अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। जिसमें वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग के मैचों में जीत हासिल की।

अंडर-19 वर्ग के मुकाबले

अंडर-19 वर्ग के पहले मुकाबले में संस्कार ग्लोबल एकेडमी राजगढ़, मध्य प्रदेश ने एसडीएसआर मूंदड़ा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल सूरत, गुजरात को 36-15 से हराया। एनजीडी पब्लिक स्कूल हरियाणा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल बेंगलुरु को 50-43 से शिकस्त दी। बीबीएस विद्यापीठ जम्मू-कश्मीर ने आत्मा मलिक इंटरनेशनल स्कूल महाराष्ट्र को 34-26 से पराजित किया। गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल शांतिपुरम प्रयागराज ने द मिलेनियम स्कूल दुबई (यूएई) को 34-13 से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल रांची ने मेजबान न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापगढ़ को 27-12 से शिकस्त दी। वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल जयपुर को 41-28 से हराया। वहीं सरस्वती पब्लिक स्कूल मेरठ ने एसएन विद्या भवन कोलकाता को 46-05 के बड़े अंतर से पराजित किया।

अंडर-14 वर्ग के मुकाबले

अंडर-14 वर्ग में सिटी पब्लिक स्कूल गया ने गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल पंजाब को 73-21 से हराया। वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने सेंट जेवियर्स हाई स्कूल हरदोई को 50-23 से शिकस्त दी। विद्या भारती इंटरनेशनल स्कूल असम ने प्रशांति विद्या केंद्र कोलकाता को 31-08 से पराजित किया। वेलम्मल बोधि कैंपस तमिलनाडु ने सांगनवासवा इंटरनेशनल स्कूल कोलकाता को 48-21 से हराया। जय पार्वती ग्लोबल स्कूल बागपत ने जोगपाल पब्लिक स्कूल छत्तीसगढ़ को 33-17 से मात दी।

प्रश्नोत्तर

✦कबड्डी चैंपियनशिप कब शुरू हुई?−
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही सीबीएसई नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लीग मुकाबलों में बुधवार को खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकबड्डी : वेरिटास सैनिक स्कूल आंध्र प्रदेश ने हासिल की दोहरी जीत