सीबीएसई स्कूलों में अब डिजिटल भुगतान अनिवार्य, आमदनी और खर्च पर रहेगी नजर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की गाइडलाइन के आधार पर जारी किया गया निर्देश - स्टाफ का वेतन, अकाउंटिंग समेत वित्तीय कार्यों के लिए ईआरपी सिस्ट

सीबीएसई स्कूलों में अब डिजिटल भुगतान अनिवार्य, आमदनी और खर्च पर रहेगी नजर

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की गाइडलाइन के आधार पर जारी किया गया निर्देश स्टाफ का वेतन, अकाउंटिंग समेत वित्तीय कार्यों के लिए ईआरपी सिस्टम लागू करने की दी गई सलाह

डिजिटल भुगतान का निर्देश

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश भर के सभी संबद्ध स्कूलों में डिजिटल भुगतान को अनिवार्य करने का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के दिशा-निर्देश के आधार पर जारी किया गया है। बोर्ड सेक्रेटरी वरुण भारद्वाज ने देशभर में संबद्ध सीबीएसई स्कूलों को इसके लिए पत्राचार किया है।

ऑनलाइन भुगतान की प्राथमिकता

बोर्ड सेक्रेटरी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक अब स्कूलों में फीस जमा करने से लेकर कैंटीन, लाइब्रेरी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सभी सेवाओं में नकद लेन-देन की जगह ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालयों को अपने परिसर में यूपीआई और रुपे कार्ड के माध्यम से भुगतान की सुविधा सुनिश्चित कराने को कहा है। जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि जिन ग्रामीण या दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है, वहां स्कूल यूपीआई 123 पे जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं, जिससे बिना इंटरनेट के भी भुगतान संभव हो सकेगा। फीस वसूली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी स्कूलों को भारत बिल पेमेंट सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

ईआरपी सिस्टम के उपयोग की सलाह

वित्तीय कार्यों के लिए ईआरपी सिस्टम की सलाह

बोर्ड सेकेटरी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक विद्यालयों को स्टाफ की सैलरी, अकाउंटिंग और अन्य वित्तीय कार्यों के लिए ईआरपी सिस्टम के उपयोग की भी सलाह दी गई है। सीबीएसई ने इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के बीच सुरक्षित, तेज और कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा देना बताया है। इससे नकदी संभालने का झंझट समाप्त होगा और वित्तीय पारदर्शिता भी बढ़ेगी। बोर्ड ने केवल भुगतान प्रणाली बदलने तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि डिजिटल साक्षरता पर भी जोर दिया है। निर्देश में स्पष्ट किया है कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी डिजिटल पेमेंट से जुड़े मॉड्यूल शामिल किए जाएं।

वर्जन ::

सीबीएसई विद्यालयों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने संबंधी बोर्ड सेकेटरी की ओर से निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों का पालन सभी सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों को करना होगा। - ममता सक्सेना, सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर

प्रश्नोत्तर

✦सीबीएसई ने सभी विद्यालयों में डिजिटल भुगतान को क्यों अनिवार्य किया है?−
सीबीएसई ने डिजिटल भुगतान को अनिवार्य किया है ताकि नकद लेन-देन को समाप्त किया जा सके और ऑनलाइन भुगतान को प्राथमिकता दी जा सके।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीबीएसई स्कूलों में अब डिजिटल भुगतान अनिवार्य, आमदनी और खर्च पर रहेगी नजर