ई-कचरे के खतरे से वर्षा जल संरक्षण तक का पाठ पढ़ेंगे सीबीएसई शिक्षक

हिन्दुस्तान, बरेली
share

सीबीएसई ने शिक्षकों के कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। अक्टूबर 2026 से 15 मार्च 2027 तक पूरा होने वाले उन्नत प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के पर्यावरणीय प्रभाव, वर्षा जल संरक्षण और कार्य आधारित शोध के पाठ्यक्रम शामिल हैं। कक्षा पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान और प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के विषय भी रखे गए हैं।

ई-कचरे के खतरे से वर्षा जल संरक्षण तक का पाठ पढ़ेंगे सीबीएसई शिक्षक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शिक्षकों के कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत शिक्षक साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान और वर्षा जल संरक्षण जैसे विषयों की जानकारी हासिल करेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। प्रशिक्षण अक्तूबर 2026 से 15 मार्च 2027 तक पूरा करना होगा। प्रशिक्षण के उन्नत वर्ग में पांच पाठ्यक्रम शामिल किए गए हैं। शिक्षक अपनी जरूरत, रुचि और उपलब्ध समय के अनुसार इनका चयन कर सकेंगे। डिजिटल उपकरणों की साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रॉनिक कचरे के पर्यावरण पर प्रभाव और वर्षा जल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रम की अवधि दो-दो घंटे रखी गई है।

वहीं, कार्य आधारित शोध के लिए 15 घंटे निर्धारित किए गए हैं। वर्षा जल संरक्षण से जुड़े पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल सुरक्षा और शोध आधारित गतिविधियों की समझ मिलेगी। बोर्ड ने कक्षा पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मक ज्ञान और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा से जुड़े विषय भी शामिल किए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsई-कचरे के खतरे से वर्षा जल संरक्षण तक का पाठ पढ़ेंगे सीबीएसई शिक्षक