सीबीएसई:: साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी
रांची, वरीय संवाददाता। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग और ऑनलाइन ठगी को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने छात्रों को जागरूक करने की पहल की है। इसमें साइबर हाइजीन सर्टिफिकेशन कोर्स और साइबर क्लब की गतिविधियों के जरिए सुरक्षित डिजिटल सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रांची, वरीय संवाददाता। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को देखते हुए सीबीएसई ने छात्रों को जागरूक करने के लिए पहल की है। इसके तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सुरक्षित डिजिटल सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीबीएसई ने विद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को गृह मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए 2.5 घंटे के साइबर हाइजीन सर्टिफिकेशन कोर्स में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस कोर्स के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। साइबर क्लब को किया जाएगा एक्टिव
साइबर क्लब के माध्यम से जागरूकता
बोर्ड ने स्कूलों को अपने साइबर क्लब को गठित कर उसे सक्रिय रूप से संचालित करने का भी निर्देश दिया है। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा और उन्हें अपने साथियों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक माह के पहले बुधवार को साइबर जागरुकता दिवस मनाया जाएगा। विद्यालयों में क्विज, भाषण, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, साइबर सुरक्षा शपथ, जागरुकता सत्र का आयोजन किया जाएगा। सीबीएसई ने वार्षिक विद्यालयी गतिविधियों, विशेष अभियानों तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकों से इसे जोड़ने के लिए निर्देशित किया है।
सीबीएसई का बयान
कोट
हमलोग स्कूल में लगातार जागरुकता कार्यक्रम चलाते हैं। एआई लैब के माध्यम से पहले 9वीं से 12वीं के छात्रों को साइबर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही साइबर हाइजीन सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
- डॉ जया चौहान, प्राचार्या, डीपीएस रांची


