9वीं-11वीं के विषय कोड, संयोजन की स्कूल करेंगे जांच
सीबीएसई ने 9वीं-11वीं के छात्रों के विषय कोड और संयोजन की सही जांच के लिए स्कूलों को निर्देशित किया है। रजिस्ट्रेशन से पहले डेटाबेस की सटीकता सुनिश्चित करने का मौका दिया गया है, ताकि पिछले साल की तरह गड़बड़ियों से बचा जा सके। नाम, जन्मतिथि और विषयों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 9वीं-11वीं के बच्चों के विषय कोड, संयोजन की सीबीएसई स्कूल जांच करेंगे। 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं बोर्ड का फॉर्म भरने से पहले स्कूलों को डाटा सही करने का मौका दिया गया है।सीबीएसई ने सभी स्कूलों को इसका निर्देश दिया है। बच्चों के नाम, जन्मतिथि, विषय संयोजन की विशेष तौर पर स्कूल जांच करेंगे। सीबीएसई ने कहा है कि रजिस्ट्रेशन के बाद इसमें बदलाव नहीं होगा। पिछली बार नाम, जन्मतिथि में गड़बड़ी से बच्चों का रिजल्ट लटका था।सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि पिछली परीक्षा में फॉर्म भरने के बाद विषय संयोजन, विषय कोड में कई तरह की गड़बड़ियां मिली थीं।
9वीं और 11वीं के बच्चों का रजिस्ट्रेशन विषय स्कीम के अनुसार हो रहा है या नहीं, इसकी जांच जरूर की जाएगी। इसमें गणित, विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी विषय पर विशेष तौर पर ध्यान देना है। नामांकन रजिस्टर के अनुसार ही बच्चों और अभिभावकों के नाम की स्पेलिंग होनी चाहिए।


