शिक्षकों को किया जागरूक
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में समावेशी शिक्षा पर आधारित मॉड्यूल की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण 30 मिनट का था, जिसमें विद्यालय के सभी आचार्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

रोसड़ा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार बुधवार को सुन्दरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए समावेशी शिक्षा पर आधारित संवेदीकरण एवं अभिमुखीकरण मॉड्यूल की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। प्रशस्त पोर्टल के माध्यम से आयोजित 30 मिनट के इस प्रशिक्षण में विद्यालय के सभी आचार्यों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

