बिहार और झारखंड के खिलाड़ियों ने कौशल का प्रदर्शन किया
सीबीएसई क्लस्टर-3 वालीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बिहार एवं झारखंड के करीब 100 स्कूलों के खिलाड़ी शामिल हुए। अंडर-19 और अंडर-17 के मुकाबले में कई टीमों ने उत्कृष्ट खेल दिखाया। प्रतियोगिता अब नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रही है।

सीबीएसई क्लस्टर-3 वालीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन कई जिलों के खिलाड़ी उतरे अब नॉकआउट दौर की बढ़ी प्रतियोगिता, क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की चुनौती (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। चांद के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर- 3 वालीबॉल चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन सोमवार को विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन
बिहार एवं झारखंड के करीब 100 सीबीएसई विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ कोर्ट पर दमखम दिखाया। अंडर-19 बालक वर्ग में वीएन विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल और मेजबान मानव भारती हेरिटेज स्कूल के बीच मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। होली क्रॉस इंटरनेशनल स्कूल एवं टेंडर हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंडर-17 एवं अंडर-14 बालक वर्ग में पटना, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, हाजीपुर, रामगढ़, भिलाई, खगौल, चित्तरंजन सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की।
बालिका वर्ग में प्रतियोगिता
बालिका वर्ग में होली क्रॉस स्कूल हजारीबाग, होली क्रॉस स्कूल बोकारो, ग्रिजली विद्यालय कोडरमा, फिरायलाल पब्लिक स्कूल, जीजीएस पब्लिक स्कूल बोकारो और चिन्मय विद्यालय बोकारो की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन से मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। आयोजन समिति ने सभी कोट पर प्रशिक्षित रेफरी, तकनीकी अधिकारियों, चिकित्सा दल और स्वयंसेवकों की तैनाती की है। खिलाड़ियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता सीबीएसई के निर्धारित नियमों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संचालित की जा रही है। अब प्रतियोगिता नॉकआउट चरण की ओर बढ़ रही है और सभी टीमों की नजर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर टिकी है। फोटो : 20 जुलाई भभुआ- 5 कैप्शन: चांद प्रखंड के मानव भारती हेरिटेज स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-3 वालीबॉल चैंपियनशिप के दौरान सोमवार को जीत का प्रयास करते चिन्मया विद्यालय बोकारो एवं महाबोधि स्कूल बोधगया के खिलाड़ी।


