पूरक परीक्षा की सूचना जल्द जारी करेगा सीबीएसई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के पुनर्मूल्यांकन

पूरक परीक्षा की सूचना जल्द जारी करेगा सीबीएसई

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के पुनर्मूल्यांकन का काफी परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि जल्द ही अन्य परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अभिभावकों व छात्रों के मन में इसको लेकर कई सवाल हैं। पूरक परीक्षा, डिजी लॉकर की दिक्कत सहित तमाम सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं। बोर्ड ने इसके लिए सवाल और जवाब जारी किया है। साथ में हेल्पलाइन भी जारी की है। आम छात्रों द्वारा पूछे गए कुछ प्रमुख सवाल और उसके जवाब इस प्रकार हैं---

पूछे गए सवाल

सवाल-- पूरक परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?

जवाब--नियमित और निजी दोनों श्रेणियों के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

डिजिलॉकर संबंधी सवाल

सवाल-- डिजिलॉकर में लॉग-इन नहीं हो रहा है, क्या करें?

जवाब--सही लॉग-इन विवरण भरें। समस्या बनी रहे तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें या हेल्पलाइन से संपर्क करें।

सवाल-- डिजिलॉकर पर परिणाम अंडर प्रोसेस दिखा रहा है, इसका क्या मतलब है?

जवाब-- यदि उसमें चेंज अपडेटेड लिखा है तो उसका आशय है कि अंक बदल गए हैं और अपडेट कर दिए गए हैं। यदि नो चेंज लिखा है तो इसका आशयक है कि अंकों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यदि अंडर प्रोसेस लिखा है तो मामला अभी प्रक्रिया में है, परिणाम जल्दी अपडेट होगा।

संशोधित परिणाम और अंकतालिका

सवाल- संशोधित परिणाम कहां मिलेगा?

जवाब-- पुनर्मूल्यांकन या सत्यापन के बाद संशोधित परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा। इसकी वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in है।

सवाल- संशोधित अंकतालिका कब मिलेगी?

जवाब-- जिन छात्रों के अंक बदले हैं, उनकी नई अंकतालिका भी चरणबद्ध तरीके से डिजिलॉकर पर अपलोड की जा रही है। अधिकांश छात्रों की अंकतालिका 21 जून को अपलोड कर दी गई है। जिनकी नहीं हुई है उनकी भी जल्द अपलोड कर दी जाएगी।

सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन

सवाल- सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन में क्या अंतर है?

जवाब--सत्यापन में गायब पेज, अतिरिक्त कॉपी, धुंधले पेज, गलत उत्तरपुस्तिका या गलत सेट की मार्किंग जैसी समस्याओं की जांच होती है। पुनर्मूल्यांकन में छात्र किसी प्रश्न के अंकों की दोबारा जांच करा सकता है।

सवाल-- अंक नहीं बढ़े या कम हो गए तो?

जवाब--पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ सकते हैं या घट सकते हैं या पहले जैसे रह सकते हैं। यह प्रक्रिया केवल सही मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए होती है।

बोर्ड की सावधानियां

सवाल-- बोर्ड ने क्या सावधानियां बरतीं?

जवाब--सभी शिकायतों की जांच की गई। जिन मामलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वे छात्र क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तरपुस्तिका देखने का अवसर पा सकेंगे।

सवाल-- क्या परिणाम जारी करने में देरी हुई?

जवाब--नहीं। पिछले वर्ष भी परिणाम 27 जून से 11 जुलाई के बीच जारी हुए थे। इस बार 21 जून से ही परिणाम जारी होने लगे हैं।

निष्पक्षता और छात्र सहायता

सवाल- निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित की गई?

जवाब--आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया हुई। हर पुनर्मूल्यांकन वाली कॉपी दो परीक्षकों ने देखी।

सवाल- क्या अंक बदलने का मतलब मूल्यांकन में गड़बड़ी है?

जवाब-- नहीं। पुनर्मूल्यांकन का उद्देश्य अंकों की दोबारा पुष्टि करना है। जहां आवश्यक होता है, सुधार किया जाता है।

सवाल-- क्या फिर से अतिरिक्त भुगतान का क्या होगा?

जवाब--अगर किसी ने दो बार या ज्यादा भुगतान किया है तो पैसा उसी खाते में वापस किया जाएगा। अंक बढ़ने पर जमा शुल्क भी वापस किया जाएगा।

सवाल- इस पूरी प्रक्रिया को लेकर तनाव से जूझ रहे छात्रों के लिए क्या व्यवस्था है?

जवाब--सीबीएसई की मुफ्त 24×7 टेली-हेल्पलाइन 1800-11-8004 उपलब्ध है। अभिभावकों से भी बच्चों का मनोबल बढ़ाने की अपील की गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पूरक परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
नियमित और निजी दोनों श्रेणियों के छात्रों के लिए पूरक परीक्षा की अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपूरक परीक्षा की सूचना जल्द जारी करेगा सीबीएसई