बोर्ड परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर
सीबीएसई ने 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूलों को सूची 21 अक्टूबर 2026 तक जमा करनी होगी। बोर्ड ने स्कूलों से विद्यार्थियों की जानकारी और दस्तावेज सावधानीपूर्वक जांचने को कहा है। प्रधानाचार्यों से अभिभावकों को गलत जानकारी के संभावित परिणामों के बारे में जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) संबद्ध स्कूलों में वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों का लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्कूलों को विवरण सावधानी से भरने को कहा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों की सूची निर्धारित समयसीमा के भीतर जमा करनी होगी। विद्यार्थियों की सूची को अंग्रेजी में लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) कहा जाता है। इसे जमा करने की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर 2026 है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों की जानकारी भरने से पहले उसका अच्छी तरह मिलान करें।
फॉर्म भरने की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को भी सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों से अभिभावकों को यह भी समझाने को कहा है कि गलत जानकारी देने से आगे चलकर परेशानी हो सकती है।


