सीबीआरआई में निर्माण तकनीकों पर मंथन

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

सीबीआरआई में आयोजित इम्पैक्ट 2026 कार्यशाला में सुरक्षित, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण पर चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने प्रीकास्ट निर्माण, भूकंपीय सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन और संसाधनों के कुशल उपयोग पर विचार रखे। सीबीआरआई और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने सतत निर्माण सामग्री तथा उन्नत तकनीकों में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

सीबीआरआई में निर्माण तकनीकों पर मंथन

सीबीआरआई में शुक्रवार को इम्पैक्ट 2026 कार्यशाला आयोजित की गई। संस्थान के रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में हुई एक दिवसीय कार्यशाला में नवीन निर्माण सामग्री, प्रीकॉस्ट निर्माण प्रणालियों और उन्नत तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल निर्माण को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई है। कार्यशाला के मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के एमेरिटस प्रोफेसर प्रो. तुषार के. दत्ता ने प्रीकास्ट फ्रेम के भूकंपीय व्यवहार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भूकंप के दौरान संरचनाओं की सुरक्षा, विभिन्न घटकों के मजबूत संयोजनों और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के महत्व पर जोर दिया। सीबीआरआई के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार ने स्वागत संबोधन में कहा कि निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण-अनुकूल, आपदा-सहिष्णु और संसाधन-कुशल समाधानों की आवश्यकता बढ़ रही है।

सतत निर्माण के लिए समझौता

कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण सीबीआरआई और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रहा। इसके तहत सतत निर्माण सामग्री और उन्नत तकनीकों के क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार, तकनीकी विकास, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।

तकनीकी सत्रों में निर्माण तकनीकों पर चर्चा

तकनीकी सत्रों में प्रीकास्ट कंक्रीट, कम कार्बन उत्सर्जन वाले निर्माण, भवनों की भूकंपीय प्रतिक्रिया नियंत्रित करने, इस्पात संरचनाओं और प्रीकास्ट भवनों के व्यावहारिक उपयोग पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। प्रीकास्ट निर्माण में प्रगति और अगली पीढ़ी की सतत निर्माण सामग्री पर पैनल चर्चाएं भी हुईं।

जलवायु-अनुकूल और स्मार्ट आधारभूत संरचना पर मंथन

इनमें स्वचालन, जलवायु-अनुकूल निर्माण, संसाधनों के कुशल उपयोग और स्मार्ट आधारभूत संरचना की संभावनाओं पर मंथन किया गया। कार्यशाला में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने अनुसंधान को औद्योगिक उपयोग से जोड़ने पर जोर दिया। समापन सत्र जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦इम्पैक्ट 2026 कार्यशाला कहां आयोजित की गई?−
यह कार्यशाला सीबीआरआई के रवींद्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीबीआरआई में निर्माण तकनीकों पर मंथन