वसुंधरा ताल से कई आपदाओं का डाटा और फोटो भेजेगा जीएलओएफ सिस्टम

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की, सीबीआरआई ने हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों के अचानक फटने से आने वाली बाढ़ की जानकारी देने के लिए एक निगरानी प्रणाली तैयार की है। यह प्रणाली चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित की जाएगी और विभिन्न आपदाओं पर डेटा भेजने की क्षमता रखती है। अभी इसका ट्रायल संस्थान परिसर में जारी है।

वसुंधरा ताल से कई आपदाओं का डाटा और फोटो भेजेगा जीएलओएफ सिस्टम

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर झील के अचानक फटने से आने वाली बाढ़ यानी जीएलओएफ (ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड) की समय रहते जानकारी देने के लिए सीबीआरआई ने स्वदेशी निगरानी प्रणाली तैयार की है। सीबीआरआई के वैज्ञानिक अब इस प्रणाली को चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित करने की तैयारी में जुटे हैं। यह सिस्टम झील से संबंधित विभिन्न आपदाओं और प्राकृतिक बदलावों का डाटा तथा फोटो लगातार निगरानी केंद्र तक भेजने में सक्षम होगा। सीबीआरआई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वैज्ञानिक इस तकनीक को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। अभी संस्थान परिसर में सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवसुंधरा ताल से कई आपदाओं का डाटा और फोटो भेजेगा जीएलओएफ सिस्टम