ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश5300 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: CBI ने संदेसरा के बारे में नाइजीरिया से मांगी जानकारी

5300 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: CBI ने संदेसरा के बारे में नाइजीरिया से मांगी जानकारी

सीबीआई ने नाइजीरिया के इंटरपोल प्रकोष्ठ से यह पुष्टि करने को कहा है कि क्या स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी का फरार प्रवर्तक नितिन संदेसरा उनके देश में है। सीबीआई 5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले...

5300 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: CBI ने संदेसरा के बारे में नाइजीरिया से मांगी जानकारी
नई दिल्ली। एजेंसियांTue, 25 Sep 2018 10:27 PM
ऐप पर पढ़ें

सीबीआई ने नाइजीरिया के इंटरपोल प्रकोष्ठ से यह पुष्टि करने को कहा है कि क्या स्टर्लिंग बायोटेक कंपनी का फरार प्रवर्तक नितिन संदेसरा उनके देश में है। सीबीआई 5300 करोड़ रुपये की बैंकिंग धोखाधड़ी मामले में नितिन संदेसरा की जांच कर रही है। यह कदम इस रिपोर्ट के बाद उठाया गया कि संदेसरा अपने परिवार के सदस्यों के साथ संयुक्त अरब अमीरात से नाइजीरिया भाग गया है। भारत का नाइजीरिया के साथ प्रत्यर्पण संधि नहीं है। इस मामले में संदेसरा के परिवार के सदस्य भी आरोपी हैं। एजेंसी ने कहा है कि संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों के ठिकानों के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्टों के बाद, एजेंसी ने संदेसरा और उसके परिवार के सदस्यों की जानकारी के लिए नाइजीरियाई इंटरपोल अधिकारियों से संपर्क किया।

यूपी: 'मुस्लिम से अफेयर' पर पुलिस ने छात्रा को जिप्सी में पीटा

अक्तूबर में केस दर्ज किया था 
एजेंसी ने अक्तूबर में स्टर्लिंग बायोटेक, उसके निदेशक चेतन जयंतीलाल संदेसरा, दीप्ति चेतन संदेसरा, राजभूषण ओमप्रकाश दीक्षित, नितिन जयंतील संदेसरा और विलास जोशी, चार्टर्ड अकाउंटेंट हेमंत हाथी, आंध्र बैंक के पूर्व निदेशक अनूप गर्ग और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने आंध्र बैंक की अगुआई वाले बैंकों के एक समूह से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज लिया था जो गैर-निष्पादित संपत्ति में बदल गया है।

2016 में 5383 करोड़ बकाया 
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 31 दिसंबर, 2016 को समूह की कंपनियों पर कुल 5,383 करोड़ रुपये का लंबित बकाया था। सीबीआई ने आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को रिश्वत देने के आरोप में कंपनी के खिलाफ अगस्त में मामला दर्ज किया था।

तेल की कीमत से जल्द निजात नहीं,कच्चा तेल तोड़ सकता हैं 4साल का रिकॉर्ड    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें