नेपाल सीमा पर तैनात पूर्व एसएसबी अधिकारी के ठिकानों पर छापे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सीबीआई ने तस्करों से मिलीभगत कर भारत-नेपाल सीमा पर बड़े पैमाने पर तस्करी कराने के आरोप में एसएसबी के पूर्व सहायक कमांडेंट अमित के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सीतामढ़ी में तैनाती के दौरान उन्होंने भंगहा सीमा चौकी के रास्ते तस्करी कराई और बदले में अनुचित लाभ लिया। उनके और परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन की भी जांच हो रही है।

नेपाल सीमा पर तैनात पूर्व एसएसबी अधिकारी के ठिकानों पर छापे

-बड़े पैमाने पर तस्करी कराने के मामले में सीबीआई ने की कार्रवाई नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तस्करों के साथ मिलीभगत करके बड़े पैमाने पर तस्करी कराने के आरोपी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक पूर्व सहायक कमांडेंट के ठिकानों पर सोमवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने एसएसबी के तत्कालीन सहायक कमांडेंट अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि मार्च 2023 से जनवरी 2026 तक बिहार के सीतामढ़ी में 20वीं बटालियन में तैनाती के दौरान वह भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों में शामिल था। प्राथमिकी में कहा गया है कि अधिकारी ने रक्सौल और आसपास के अन्य इलाकों के कुख्यात तस्करों के साथ साठगांठ करके भंगहा सीमा चौकी के रास्ते बड़े पैमाने पर तस्करी कराई।

प्राथमिकी में यह आरोप भी लगाया गया है कि अधिकारी ने इसके बदले तस्करों से अनुचित लाभ हासिल किया। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अमित और उनके परिवार के सदस्यों के कई बैंक खातों से कई संदिग्ध लेनदेन हुए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल सीमा पर तैनात पूर्व एसएसबी अधिकारी के ठिकानों पर छापे