बैंक धोखाधड़ी में मुंबई, केरल में सीबीआई के छापे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133.52 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में छापेमारी की। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिसमें आरोप है कि निदेशकों ने गलत वित्तीय जानकारी देकर ऋण प्राप्त किया और धन का दुरुपयोग किया।

बैंक धोखाधड़ी में मुंबई, केरल में सीबीआई के छापे

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई स्थित एक निजी कंपनी के निदेशकों के खिलाफ 133.52 करोड़ रुपये से अधिक की कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज कर मुंबई (महाराष्ट्र) और कोच्चि (केरल) में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने यह मामला 9 जुलाई 2026 को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एसएएम शाखा, मुंबई की शिकायत के आधार पर दर्ज किया। मामले में निजी कंपनी के निदेशकों के अलावा अज्ञात लोक सेवकों और अज्ञात निजी व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर एसबीआई से अधिक ऋण सुविधा प्राप्त करने के लिए कथित रूप से गलत एवं भ्रामक वित्तीय जानकारी प्रस्तुत की।

इसके बाद बैंक से प्राप्त ऋण राशि का उपयोग स्वीकृत उद्देश्य के बजाय अन्य कार्यों में किया गया तथा धन का कथित रूप से दुरुपयोग (साइफनिंग/डायवर्जन) किया गया, जिससे बैंक को लगभग 133.52 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।सीबीआई ने शुक्रवार (10 जुलाई) को मुंबई और कोच्चि में आरोपियों से जुड़े विभिन्न परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान जांच से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज और महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने, इसमें शामिल सभी व्यक्तियों चाहे वे लोक सेवक हों या निजी व्यक्ति की भूमिका का पता लगाने तथा ऋण की राशि का वास्तविक उपयोग और उसके प्रवाह (एंड-यूज़) का पता लगाया जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।