टीएमसी के बागी सांसद को भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई से क्लीनचिट

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीबीआई ने टीएमसी के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती को भ्रष्टाचार और राजनीतिक प्रभाव के आरोपों में क्लीनचिट दे दी है। लोकपाल की पीठ ने जांच रिपोर्ट के आधार पर सांसद के खिलाफ सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और आगे कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं समझी।

टीएमसी के बागी सांसद को भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई से क्लीनचिट

-एजेंसी ने कहा कि सांसद के खिलाफ नहीं मिला कोई साक्ष्य नई दिल्ली। सीबीआई ने टीएमसी के एक बागी सांसद को भ्रष्टाचार और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोपों में क्लीनचिट दे दी। लोकपाल में दाखिल अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सीबीआई ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की बांकुरा सीट से सांसद अरूप चक्रवर्ती के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला।

जांच रिपोर्ट का निपटारा

लोकपाल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर की अगुवाई वाली पीठ ने सीबीआई की ओर से पेश प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए सांसद चक्रवर्ती के खिलाफ दाखिल शिकायत का निपटारा कर दिया। हाल ही में पारित आदेश में पीठ ने कहा कि ‘हम संबंधित दस्तावेजों के विश्लेषण और इस मामले में जांच अधिकारी के निष्कर्ष से सहमत हैं।’ पीठ ने कहा कि ‘मौजूदा मामले की परिस्थितियों में आगे कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। खासकर इसलिए, क्योंकि जांच अधिकारी ने यह पाया है कि कथित गतिविधियां 2024 या उससे पहले हुई थीं, जब चक्रवर्ती विधान परिषद के सदस्य थे, न कि संसद सदस्य। इसलिए ये गतिविधियां 2013 के अधिनियम की धारा 14 के दायरे में नहीं आतीं।’ पीठ ने कहा है कि अब इस मामले में आगे आदेश देने की जरूरत नहीं है।

प्रारंभिक जांच का आदेश

लोकपाल ने पिछले साल 21 नवंबर को मामले में सांसद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच का आदेश दिया था। सीबीआई के जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत में लगाए गए छह आरोपों का जिक्र किया। रिपोर्ट में कहा गया कि इनमें से कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ और किसी भी आरोप के संबंध में मौखिक या दस्तावेजी साक्ष्य नहीं मिला।

सामान्य प्रश्न

✦सीबीआई ने किस सांसद को क्लीनचिट दी है?−
सीबीआई ने टीएमसी के बागी सांसद अरूप चक्रवर्ती को क्लीनचिट दी है।
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

Prabhat Kumar

प्रभात कुमार देश के प्रमुख कानूनी और संवैधानिक मामलों के अनुभवी पत्रकारों में से एक हैं, जो पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 20+ वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने अदालत और कानून से जुड़े जटिल विषयों को आम पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

अपने करियर की शुरुआत अदालत की रिपोर्टिंग से करने वाले प्रभात कुमार आज सुप्रीम कोर्ट, कानून मंत्रालय, भारतीय निर्वाचन आयोग, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, लोकपाल और राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को कवर करते हैं।

उनकी रिपोर्टिंग न केवल तथ्यपरक होती है, बल्कि वह जनहित और संवैधानिक मूल्यों को केंद्र में रखकर जटिल कानूनी मुद्दों को सहज भाषा में प्रस्तुत करती है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीएमसी के बागी सांसद को भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई से क्लीनचिट