रिलायंस एडीए समूह के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीबीआई ने रिलायंस समूह के तीन पूर्व अधिकारियों के खिलाफ ₹9,280 करोड़ के आरसीएफएल घोटाले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर अमिताभ झुनझुनवाला, CFO अमित बापना और कंपनी सेक्रेटरी रमेश शेनॉय शामिल हैं। आरोप पत्र में 14 अन्य संस्थाओं और छह बैंक अधिकारियों का भी नाम है।

रिलायंस एडीए समूह के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल

सीबीआई ने सोमवार को रिलायंस एडीए समूह के तीन पूर्व अधिकारियों के खिलाफ 9,280 करोड़ रुपये के रिलायंस कॉमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड(आरसीएफएल) घोटाले के मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि सीबीआई ने आरसीएफएल मामले में पहला पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। इसमें रिलायंस एडीए समूह के तीन अधिकारी ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर अमिताभ झुनझुनवाला, रिलायंस कैपिटल के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर अमित बापना और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कंपनी सेक्रेटरी रमेश शेनॉय के नाम शामिल हैं। इसके अलावा मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल पूरक आरोप पत्र में 14 और संस्थाओं का नाम भी शामिल किया है।

सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए गए लोगों की सूची में आठ कंपनियां शामिल हैं। इनमें रिलायंस पावर लिमिटेड, बिग फ्लिक्स प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, कुंजबिहारी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस वेंचर एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड हैं। प्रवक्ता ने बयान में कहा कि इसके अलावा बैंक और बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक से जुड़े छह बैंक अधिकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। कंपनी की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिलायंस एडीए समूह के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल