रिलासंय ऋण धोखाधड़ी केस में दूसरी चार्जशीट दायर: सीबीआई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े ऋण धोखाधड़ी मामले में दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि इस मामले में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। चार्जशीट में नेटिजन इंजीनियरिंग और उसके दो निदेशकों पर आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं।

रिलासंय ऋण धोखाधड़ी केस में दूसरी चार्जशीट दायर: सीबीआई

सीबीआई ने रिलासंय कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े कथित ऋण धोखाधड़ी मामले में शुक्रवार को दूसरी चार्जशीट दाखिल की। इस मामले में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सार्वजनिक धन के 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का आरोप है। अधिकारियों के अनुसार मुंबई की एक विशेष अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में नेटिजन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस इन्फोकॉम इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड) तथा उसके दो निदेशकों अनिल काल्या और टुनू साहू को आरोपी बनाया गया है। दोनों पर आपराधिक साजिश, आपराधिक गबन और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि जांच में यह सामने आया है कि नेटिजन इंजीनियरिंग का इस्तेमाल रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने धन के कथित रूप से जानबूझकर दुरुपयोग के लिए एक माध्यम के रूप में किया।

इससे ऋण देने वाले बैंकों को गलत तरीके से वित्तीय नुकसान हुआ, जबकि आरोपियों और उनसे जुड़ी संस्थाओं को अनुचित लाभ पहुंचा। सीबीआई ने स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।