रिश्वतखोरी में मुजरिम को पांच महीने की कैद

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भूली के रोशन लाल अग्रवाल से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए मेसर्स एबीआर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड रांची के सैयद समद साबरी को अदालत ने दोषी करार दिया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने साबरी को पांच महीने की सजा सुनाई। यह मामला 28 नवंबर 2013 को दर्ज किया गया था।

रिश्वतखोरी में मुजरिम को पांच महीने की कैद

भूली के रोशन लाल अग्रवाल से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धराए मेसर्स एबीआर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड रांची के सैयद समद साबरी को बुधवार को अदालत ने दोषी करार दिया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने साबरी को पांच महीने कैद की सजा सुनाई। प्राथमिकी रोशन लाल अग्रवाल की शिकायत पर सीबीआई धनबाद ने 28 नवंबर 2013 को दर्ज की थी। प्राथमिकी में आरोप था कि मेसर्स एबीआर एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड रांची के साबरी ने ट्रक का सीजर नहीं बनाने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांग की थी। अनुसंधान के बाद धनबाद सीबीआई की एसीबी शाखा ने 28 जनवरी 2014 को साबरी के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था।

18 मई 2016 को आरोप तय किए जाने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से इस मामले में कुल 24 गवाहों का परीक्षण कराया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरिश्वतखोरी में मुजरिम को पांच महीने की कैद