बेंगलुरु की पीएसयू का एमडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीबीआई ने कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनुराग दनायक को नोएडा में 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दनायक ने एक भोपाल की फर्म से 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एजेंसी ने उनके घरों से नकद और सोने के गहने जब्त किए।

बेंगलुरु की पीएसयू का एमडी रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीबीआई ने गुरुवार को बताया कि बेंगलुरु की सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) 'कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड' (केएपीएल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुराग दनायक को गिरफ्तार किया। उन्हें भोपाल की एक फर्म से पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते नोएडा पकड़ा गया। सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि बुधवार को रिश्वत के लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद, सीबीआई ने नोएडा में जाल बिछाया। वहां दनायक को एक कंपनी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह कंपनी केएपीएल की सर्विस एजेंट भी थी। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी दनायक ने भोपाल की एक फर्म से लगभग 15 लाख रुपये के रिश्वत की मांग की थी।

यह फर्म मध्य प्रदेश राज्य में सरकारी संस्थानों को दवाएं सप्लाई करती है। एजेंसी ने बेंगलुरु, नोएडा और जबलपुर में आरोपी के घर और कार्यालय में तलाशी ली। बयान में कहा गया कि उनके नोएडा स्थित घर और बेंगलुरु के कार्यालय से लगभग 75 लाख रुपये नकद और 4 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त की गई। इसके अलावा, लगभग 86 लाख रुपये मूल्य के 697 ग्राम सोने के गहने/सिक्के और आरोपी के रिहायशी फ्लैट के प्रॉपर्टी के कागजात भी जब्त किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।