मगध मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी में जल्द मिलेगी कैथ लैब की सुविधा

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मगध मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी में जल्द मिलेगी कैथ लैब की सुविधामगध मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी में जल्द मिलेगी कैथ लैब की सुविधामगध मेडिकल के सुपर स्प

मगध मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी में जल्द मिलेगी कैथ लैब की सुविधा

शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही कैथ लैब की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। कैथ लैब की स्थापना से पहले आवश्यक सिविल वर्क शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अगस्त तक भवन संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद कैथ लैब के उपकरणों का इंस्टॉलेशन शुरू होगा। यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हुआ तो अक्टूबर तक मरीजों को इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। सुपर स्पेशियलिटी में अभी सिर्फ कार्डियोलॉजी विभाग में ओपीडी की मिल रही है सुविधा

कैथलैब शुरू होने से रोगियों को होगा लाभ

वर्तमान में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में केवल ओपीडी सेवा उपलब्ध है। कैथ लैब नहीं होने के कारण डॉक्टर हृदय रोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं और ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे मरीजों को इलाज के लिए पटना या अन्य बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों का बोझ उठानी पड़ती है।

एक माह में पूरा हो जायेगा कार्य

कैथ लैब शुरू होने के बाद हृदय रोगियों के इलाज में बड़ा बदलाव आएगा। अस्पताल में पेसमेकर प्रत्यारोपण, हृदय की धमनियों में स्टेंट डालने की प्रक्रिया, जन्मजात हृदय में छेद का इलाज, हृदय के वाल्व की मरम्मत सहित कई कार्डियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे गया सहित मगध प्रमंडल और आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा。

सिविल वर्क देख रहे कंपनी के देवोजित ज्योति ने बताया कि कैथ लैब के लिए आवश्यक स्थान को तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। सिविल वर्क पूरा होने के बाद मशीनों की स्थापना किया जायेगा। अगले एक माह में सभी सिविल वर्क पूर्ण हो जायेगा। इसके बाद लगभग 15 दिन कैथलैब के इंस्टॉलेशन में लगेगा। इसके बाद परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में नियमित सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

कोट

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कैथ लैब शुरू होने से हृदय रोगियों को काफी राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहर भेजना पड़ता है। यह सुविधा शुरू होने के बाद समय पर इलाज संभव होगा और आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। इससे मगध मेडिकल का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल क्षेत्र में उन्नत हृदय उपचार का प्रमुख केंद्र बन सकेगा।

- डॉ. आनंद प्रकाश आनंद, अधीक्षक, अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज। अस्पताल, गया।

सामान्य प्रश्न

कैथ लैब कब शुरू होने की उम्मीद है?
कैथ लैब की सुविधा अक्टूबर तक मरीजों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।