रसोईयों के कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना का शुभारंभ
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
मिर्जापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एमडीएम रसोइयों के लिए कैशलेस कार्ड योजना का शुभारंभ किया। विकास भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 10 रसोइयों को डेमो कार्ड सौंपे गए। इस योजना के तहत रसोइये किसी भी अधिकृत अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।

मिर्जापुर, संवाददाता l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अति महत्वाकांक्षी योजना में एक एमडीएम की रसोईया कैशलेस कार्ड योजना का शुभारंभ किया l जिले में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार विकास भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में शुभारंभ कराया l कार्यक्रम में दस रसोईया को प्रतीकात्मक रूप से डेमो कार्ड वितरित किया गया l चेक पाते ही पारिषदीय,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की रसोइयो के चेहरे पर मुस्कान तैर गई l अब रसोईया किसी भी अधिकृत अस्पताल में पांच लाख रुपये तुक मुफ्त इलाज के लिए कैशलेस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी l कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा आदि रहे l
ये भी पढ़ें:योगी आज 3.53 लाख रसोइयों को देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड, सालाना 5 लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज
ये भी पढ़ें:Fatehpur News: 5640 रसोइयों का होगा सम्मान


