गर्भपात की दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गर्भपात की दवाओं के गैर-कानूनी व्यापार के लिए इंडिया मार्ट के डायरेक्टर सहित 8 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। नागपुर और सोलापुर जिलों में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। एफडीए ने संबंधित दवाएं जब्त कर ली हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

गर्भपात की दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इंडियामार्ट के डायरेक्टर समेत 8 लोगों पर केस दर्ज मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को नागपुर और सोलापुर जिलों में गर्भपात की दवाओं के गैर-कानूनी खरीद-बिक्री में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में ऑनलाइन पोर्टल इंडिया मार्ट के डायरेक्टर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य सरकार की रेगुलेटरी अथॉरिटी ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट और अन्य दवाएं जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। एफडीए ने बताया कि उसके नागपुर और सोलापुर ऑफिस ने 12 अगस्त को अबॉर्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं क्लियर किट और प्रेगा एंड की गैर-कानूनी बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की।

बताया गया कि यह कार्रवाई इन दवाओं को गैर-कानूनी रूप से रखने और बिक्री की जानकारी मिलने के बाद की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगर्भपात की दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़