विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को दिया करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

रुड़की, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को कक्षा 9 एवं 10 के करियरशाला शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आ

विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को दिया करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण

रुड़की, संवाददाता। डायट में आयोजित सेमिनार में शिक्षकों को विभिन्न करियर क्षेत्रों, उच्च शिक्षा के अवसरों और छात्रों की अभिरुचि पहचानने के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई। इसमें शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी कर अपने अनुभव भी साझा किए। इसका उदघाटन कर डायट प्राचार्य मेराज अहमद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को छात्रों के करियर मार्गदर्शन से जुड़ी आवश्यक जानकारी और कौशल उपलब्ध कराना था, ताकि वे छात्रों को सही करियर विकल्प चुनने में उनका मार्गदर्शन कर सकें। इस दौरान छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करियर मार्गदर्शन की भूमिका पर भी जोर दिया गया। करियरशाला, शिक्षा विभाग और अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन की पहल पर हुई।

इसमें रुड़की, नारसन और भगवानपुर ब्लॉक के शिक्षकों ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsविद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षकों को दिया करियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण