करियर निर्माण की राह दिखा गया सेवा संकल्प अभियान
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली के एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूजीसी-नेट, यूपीपीएससी और आईएएस की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। कुलपति ने विद्यार्थियों को समय पर करियर लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी।

बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। यूजीसी-नेट, यूपीपीएससी, आईएएस,पीसीएस, बैंकिंग सहित अन्य परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, अध्ययन सामग्री, समय-प्रबंधन और तैयारी की रणनीति पर मार्गदर्शन दिया गया। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते अपने करियर का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित और योजनाबद्ध तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप सही दिशा चुनना जरूरी है। कार्यक्रम में कुलसचिव महेंद्र कुमार सिंह, डॉ. ज्योति पांडेय, डॉ. इंदरप्रीत कौर, डॉ. रीना पंत, डॉ. सौरभ वर्मा समेत अन्य रहे।

