नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के रास्ते

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने 10वीं एवं 12वीं के बाद शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। छात्रों को करियर विकल्पों और सफलता की कुंजी के बारे में मार्गदर्शन किया गया। प्राचार्य ने सही मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग,  विशेषज्ञों ने बताए सफलता के रास्ते

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के रास्ते

संवाद-8

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी), रांची के तत्वावधान में विशेष करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को 10वीं एवं 12वीं के बाद उपलब्ध शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी देते हुए भविष्य के लिए सही दिशा चुनने का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में जेईपीसी रांची की ओर से पहुंचे शुभम महापात्र और सूर्यदास महापात्र ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रवेश परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों से अवगत कराया। उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग, विधि, वित्त एवं कराधान तथा प्रशासनिक सेवाओं जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विशेषज्ञों की सलाह

विशेषज्ञों ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र का चयन अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करें। लक्ष्य निर्धारित कर नियमित एवं सुनियोजित तैयारी सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत के महत्व के बारे में भी बताया। संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने करियर और उच्च शिक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। इससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य और करियर विकल्पों को लेकर स्पष्टता मिली। विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि समय पर सही करियर मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। मौके पर प्रशासी पदाधिकारी रौशन कुमार बक्शी, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। अंत में विद्यालय परिवार ने जेईपीसी रांची से आए विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया।

फोटो-5- शनिवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग में जानकारी देते विशेषज्ञ

सामान्य प्रश्न

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग कब आयोजित की गई?
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेतरहाट आवासीय विद्यालय में करियर काउंसलिंग, विशेषज्ञों ने बताए सफलता के रास्ते