कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

गुरुवार को मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर नवलपुर मिश्रौलिया गांव के पास एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस घटना में कार चालक और दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। घायलों को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई की है।

कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, चार घायल

सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर नवलपुर मिश्रौलिया गांव स्थित बाजार के पास गुरुवार को कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार चालक और दो बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। एनएचआई की टीम ने घायल तीन लोगों को सकरा अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें अरुण राय और उनका भतीजा अमित कुमार शामिल है, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक की पहचान नहीं हुई है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सकरा पीएचसी से बाइक सवार तीनों घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। कार चालक कहीं दूसरी जगह छुपकर इलाज करा रहा है।

पुलिस ने कार और दोनों बाइक जब्त कर ली है।

Arun Kumar Singh

लेखक के बारे में

Arun Kumar Singh
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।