Bareily News: बाइक बचाने के लिए एस एमआई की कार ट्रक में घुसी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बाइक बचाने के लिए एस एमआई की कार ट्रक में घुसी- गंभीरावस्था में आईसीयू में भर्तीबहेड़ी। सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर की कार बाइक को बचाने में एक ट्रक के ज

बाइक बचाने के लिए एस एमआई की कार ट्रक में घुसी
बाइक बचाने के लिए एस एमआई की कार ट्रक में घुसी

Bareily News: बहेड़ी। सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर की कार बाइक को बचाने में एक ट्रक में जा घुसी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए उन्हें गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना का विवरण

यहां विपणन विभाग में तैनात सीनियर मार्केटिंग अधिकारी सुबोध कुमार यादव शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बरेली से बहेड़ी कार्यालय हुंडई वरना कार से आ रहे थे यहां नैनीताल फोरलेन हाईवे जाम बाजार के पास उनकी कार के सामने अचानक एक बाइक आ गई उसको बचाने पर उनकी कार एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनकी कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद मौके पर पहुंच गए उन्होंने यहां एक प्राइवेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बरेली भेज दिया जहां डाक्टर ने उन्हें आइसीयू में भर्ती कर लिया है। फिलहाल उनकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है। डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

एयरबैग की भूमिका

- एयरबैग खुलने से बची जान

बहेड़ी। दुर्घटना के समय एयरबैग खुलने से सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर की जान बच गई। एयरबैग नहीं खुलते तो उनकी जान को खतरा हो सकता था।

सड़क हादसे में हुई जबरदस्त टक्कर से एसएमआई की वरना कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। टक्कर लगते ही उनकी कार के एयरबैग खुल गए। जिससे उनकी जान बच गई। अगर एयरबैग नहीं खुलते तो उनकी जान को जोखिम हो सकता था लेकिन एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद उनके अधीनस्थ अधिकारी मार्केटिंग अफसर अभिनव सक्सेना सहित अन्य अफसर भी अस्पताल पहुंच गए। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह दुर्घटना कब हुई?
यह दुर्घटना शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: बाइक बचाने के लिए एस एमआई की कार ट्रक में घुसी