बेकाबू कार पोल से टकराई, पांच घायल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बोचहां में मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर हुई एक कार दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। कार भट्ठा चौक के पास बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन पंचायतों की बिजली चले गई। पुलिस ने हादसा स्थल से कार हटाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बेकाबू कार पोल से टकराई, पांच घायल

बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर शुक्रवार की देर रात भट्ठा चौक के समीप बेकाबू कार ने बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। कार मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। पोल से टकराने के बाद कार दूसरी लेन पर चली गई। गनीमत रही कि हाइटेंशन तार टूटकर नहीं गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को हाईवे से हटवाया। पोल क्षतिग्रस्त होने से बरई और बोचहां की तीन पंचायतों में बिजली गुल हो गई। इधर, विद्युत कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

दुरुस्त करवाने के बाद जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबेकाबू कार पोल से टकराई, पांच घायल