कार ने आटो में मारी टक्कर: किशोरी की मौत, चार घायल

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में सोमवार रात को एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में एक किशोरी सोनम की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिवार का यह पांच सदस्यीय समूह गांव लौट रहा था।

कार ने आटो में मारी टक्कर: किशोरी की मौत, चार घायल

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के कोनारी डाक बंगले के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात कार ने आटो में टक्कर मार दी। जिसके चलते एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित चार घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कैसरगंज थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के कोनारी डाक बंगले निकट पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात लगभग दस बजे तेज रफ्तार कार ने आटो में टक्कर मार दी।

जिसके चलते टैम्पो सवार जरवलरोड थाने के घूरनपुर निवासी एखलख अहमद (40), नाजरून (35 ) पत्नी एखलख अहमद, शफीक (45 ) फैजान (8 ), सोनम (13) पुत्री एखलख अहमद घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कैसरगंज सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर सोनम को मृत घोषित कर दिया। टैम्पो सवार एक ही परिवार के पांचो लोग दावत में शामिल होकर टेंपो से गांव जा रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।