रुड़की में चलती कार बनी आग का गोला, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनमंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार पूरी तरह जल गई, लेकिन दो सवार समय पर बाहर कूद गए। आग शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी से होने की आशंका है। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया, इससे यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

रुड़की। मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन जलकर राख हो गया। कार सवार दो लोगों ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हाल ही में खरीदी गई थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
कार सवार दोनों लोग मेरठ निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


