दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवती की मौत, युवक घायल
बागपत में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांगनौली गांव में एक कार का अज्ञात वाहन से हादसा हो गया। हादसे में 24 वर्षीय आदित्य चोपड़ा और 21 वर्षीय महिला शहरा अरोरा गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में शहरा को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांगनौली गांव के पास गांगनौली कट से टीकरी पुलिस चौकी की ओर एक कार का अज्ञात वाहन से हादसा हो गया है। जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर गांगनौली से टीकरी पुलिस चौकी की ओर सुबह करीब 5 बजे एक कार का अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कार सवार दिल्ली के फर्स्ट फ्लोर मॉडल टाउन फेस निवासी कार सवार आदित्य चोपड़ा उम्र 24 वर्ष पुत्र भारत भूषण चौपड़ा व महिला शहरा अरोरा उम्र 21 वर्ष पुत्री रिक्की अरोरा गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर प्रांशु राजपूत मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल बागपत भेजा, जहां चिकित्सक ने घायल महिला शहरा अरोरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल आदित्य को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस शव का पंचायतनामा भर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई,जबकि घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


