बारिश में शीशे पर पानी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कार दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दो यात्री सुरक्षित रहे। बारिश के कारण चालक को सामने देखने में कठिनाई हुई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

बारिश में शीशे पर पानी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल
बारिश में शीशे पर पानी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल

तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह बारिश के दौरान कार के शीशे पर पानी आने से चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में चालक को अंदरूनी चोटें आईं, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित रहे। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। हादसा बुधवार सुबह करीब 9:32 बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 171 के पास राइट हैंड साइड पर हुआ।

दुर्घटना का विवरण

बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव निवासी मुकीमुद्दीन (36) पुत्र गुलजार हुसैन कार से बिहार से जयपुर जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही नूर इस्लाम पुत्र हरमुज और मुस्लिम पुत्र फारूक भी सवार थे। बताया गया कि बारिश के दौरान कार के शीशे पर पानी आ जाने से चालक को सामने देखने में परेशानी हुई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। दुर्घटना में चालक मुकीमुद्दीन के अंदरूनी चोटें आईं। वहीं, नूर इस्लाम और मुस्लिम भी मामूली रूप से घायल हो गए।

सुरक्षा और उपचार

हादसे की सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। दोनों अन्य कार सवारों को भी अस्पताल भेजा गया। सूचना पर डायल 112, तालग्राम थाना पुलिस, एक्सप्रेसवे का गश्ती दल और सेफ्टी टीम भी मौके पर पहुंची। रिकवरी क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।

सामान्य प्रश्न

✦दुर्घटना कब हुई?−
दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 9:32 बजे हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबारिश में शीशे पर पानी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन घायल