अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बाल बचे सवार

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बाल बचे सवार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बचे सवारअनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बचे सवारअनियंत्रित कार पेड़

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बाल बचे सवार

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक से बचने में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। कार सवार विलासपुर छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रहे थे।छत्तीसगढ़ के विलासपुर से एक कार में सवार होकर प्रयागराज निवासी 20 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह पुत्र अरुण सिंह, 23 वर्षीय आनंद सिंह वर्मा पुत्र श्यामअवध और 18 वर्षीय अचल सिंह पुत्र मिश्रीलाल प्रयागराज जा रहे थे। शनिवार की सुबह आठ बजे जैसे ही वे म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

संयोग अच्छा रहा कि कार का एयरबैग खुल गया और कार में सवार सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए। कार में सवार आनंद सिंह ने बताया कि वह प्रयागराज से अपनी बहन को छोड़ने विलासपुर गये थे। वहीं से वापस प्रयागराज लौट रहे थे। हादसे के सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच कर यथास्थिति का जायजा लिया। वहीं हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। मामूली रूप से घायल सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअनियंत्रित कार पेड़ से टकराईं, बाल बाल बचे सवार