झपकी लगने पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, बरेली के 11 मजदूर घायल

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

सोमवार सुबह तड़के बरेली जिले में अम्हेड़ा नहर के पास एक कार ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी जोया में भेजा गया, जबकि चालक गुडडू की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी लोग पंजाब से घर लौट रहे थे।

झपकी लगने पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, बरेली के 11 मजदूर घायल

पंजाब से मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरी एक कार सोमवार तड़के नेशनल हाईवे स्थित अम्हेड़ा नहर के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जोया सीएचसी भिजवाया, जहां से चालक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली जिले के थाना हफीजगंज क्षेत्र के रसूला कमरूल निशा गांव निवासी लोग अर्टिगा कार से पंजाब से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह तड़के अम्हेड़ा नहर के पास हाईवे पर पहुंचने पर चालक गुडडू को नींद की झपकी आ गई।

इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।हादसे में चालक गुडडू के अलावा सुरेंद्र सिंह, दिवेश कुमार, गोपी, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, सचिन कुमार, रोहतास कुमार, रामकिशोर, जयपाल सिंह और पुष्पेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी जोया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने चालक गुडडू पुत्र शमशाद निवासी लालपुर उस्मानपुर बरेली की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक सभी घायल पंजाब से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।