गोवंश को बचाने में कार खाई मे गिरी, दंपति सहित चार लोग घायल
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
तिलहर में गोवंश को बचाते समय एक कार खाई में गिर गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। प्रदीप वैश्य अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया।

तिलहर। गोवंश को बचाने में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिर गई जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। बदायूं के दातागंज निवासी प्रदीप वैश्य रक्षाबंधन पर अपनी पत्नी गरिमा एवं पुत्री निकिता तथा पुत्र राहुल के साथ शाहजहांपुर चौक अपनी ससुराल आए हुए थे। शनिवार की सुबह वह कार से अपने घर वापस जा रहे थे। रास्ते में जैतीपुर मार्ग पर उनकी कर के आगे अचानक गोवंश आ गया जिसको बचाने में प्रदीप की कार सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे में चारों लोग मामूली रूप से घायल हो गए। प्रदीप ने अपने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद दातागंज से परिजन आए और खाई से कार निकलवा कर सभी लोगों को साथ लेकर चले गए।


