अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराते हुए पलटा
ड्रमंडगंज में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल और हैंडपंप से टकराने के बाद एक रिहायशी मकान के टीनशेड को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में तीन युवक घायल हुए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया गया और बाद में मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया।

ड्रमंडगंज (मिर्जापुर)। ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग स्थित गलरा गांव के पास शुक्रवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल,हैंडपंप से टकराते रिहायशी मकान के टीनशेड को क्षतिग्रस्त करते हुए पलट गया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। संयोग था कि घटना के समय बिजली कटी हुई थी,अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घटना की सूचना के बाद पहुंचे परिजन घायलों तीनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने तीनों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। हलिया कस्बा निवासी 18 वर्षीय प्रिंस अपनी कार में अपने साथी 18 वर्षीय बबुलेश निवासी बरी,18 वर्षीय लवलेश निवासी फुलियारी के साथ ड्रमंडगंज जा रहे थे।
घटना का विवरण
कार जैसे ही गड़बड़ा धाम मोड़ के पास पहुंची,रफ्तार इतनी तेज थी कि अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बिजली का खंभा टूट गया। यही नहीं सड़क किनारे स्थित सरकारी हैंडपंप को तोड़ते हुए माता प्रसाद मिश्र के रिहायशी मकान में लगे टीनशेड को क्षतिग्रस्त कर पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक तो तीनों घायल कार से बाहर निकल चुके थे। सूचना पर पहुंचे घायलों के स्वजन पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक विमल कुमार ने तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि अनियंत्रित कार के धक्के से विद्युत पोल, हैंड पंप टूट गया है। रिहायशी मकान में लगा टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया है।


