ट्रक से बचने के प्रयास में कार पलटी, दो पुलिसकर्मी घायल

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

बसरेहर के चौबिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में फर्रुखाबाद के तैनात सिपाही सहित दो लोग घायल हुए। ग्रामीणों ने मदद की और एंबुलेंस आने में देरी पर थानाध्यक्ष ने थाने की गाड़ी से घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे की जांच जारी है।

ट्रक से बचने के प्रयास में कार पलटी, दो पुलिसकर्मी घायल

बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर के पास सोमवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक से बचने के प्रयास में कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए। लुधपुरा जसवंतनगर निवासी विजय शंकर एवं यशोदा नगर फ्रेंड्स कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह सोमवार को अपने घर इटावा आ रहे थे। दोनों फतेहगढ़ पुलिस लाइन में सिपाही के पद पर तैनात हंै। दोपहर दो बजे जैसे ही उनकी कार सैनिक ढाबा के सामने पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के लिए कार अनियंत्रित होकर ट्रक किनारे खड़े ट्रक में टकराकर पलट गई।

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच और पुलिस को सूचना देकर कार में फंसे दोनों घायल पुलिस कर्मियों को बाहर निकालकर उन्हें एंबुलेंस को फोन किया गया। 45 मिनट तक एंबुलेंस के न पहुंचने पर चौबिया थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने दोनों घायलों को अपने थाने की गाड़ी से अस्पताल भेजा। हादसे का कारण बने ट्रक को भी कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रक से बचने के प्रयास में कार पलटी, दो पुलिसकर्मी घायल