ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपंजाब प्लान बनाने लगी भाजपा! कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

पंजाब प्लान बनाने लगी भाजपा! कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी और भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभाका चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

पंजाब प्लान बनाने लगी भाजपा! कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
Surya Prakashलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 02 Dec 2022 03:15 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी और भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभाका चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनकी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। खुद कैप्टन अमरिंदर अपनी परंपरागत पटियाला सीट से हार गए थे। चुनाव के कुछ महीनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का विलय ही भाजपा में कर दिया था। पंजाब के कई बार सीएम रहे कैप्टन अमरिंदर के आने से भाजपा सिख समुदाय में अपनी पैठ बढ़ने की उम्मीद है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराव जाखड़ के बेटे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ भी मई में ही भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस से 51 साल का नाता तोड़कर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। सुनील जाखड़ और कैप्टन अमरिंदर सिंह की नवजोत सिंह सिद्धू से अदावत चली आ रही थी। माना जाता है कि इसी गुटबाजी के चलते दोनों नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी थी। कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दिए जाने से माना जा रहा है कि भाजपा अब पंजाब में चुनावी तैयारी करने लगी है।

स्वतंत्र देव सिंह को भी मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

पार्टी ने यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इसके अलावा उत्तराखंड के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें