समझौता ऑटोमोबाइल कलपुर्जों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। कपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ने हाई-टेंसाइल फास्टनर कारोबार को बढ़ाने के लिए जापान की एएनएससीओ कंपनी लिमिटेड और मार

समझौता ऑटोमोबाइल कलपुर्जों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा

गुरुग्राम, अमर मौर्य। कपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड ने हाई-टेंसाइल फास्टनर कारोबार को बढ़ाने के लिए जापान की एएनएससीओ कंपनी लिमिटेड और मारुबेनी-इटोचू स्टील इंक. (एमआईएसआई) के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले ऑटोमोबाइल कलपुर्जों की बढ़ती मांग को पूरा करना और विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना है। तीनों कंपनियों ने 14 अक्तूबर को इस बारे में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा कैपारो और एएनएससीओ के बीच तकनीकी सहयोग समझौता भी हुआ है। एएनएससीओ, कपारो को फास्टनर निर्माण तकनीक, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पाद विकास और कर्मचारियों के कौशल विकास में तकनीकी सहायता देगी। वहीं एमआईएसआई कच्चे माल और उत्पादों की आपूर्ति, विपणन तथा कारोबार के विस्तार में सहयोग करेगी।

कपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. आकाश पॉल ने कंपनी की विरासत और भविष्य में कारोबार को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया।कंपनी के सीईओ अरुष पॉल ने भारत और जापान की तकनीकी विशेषज्ञता तथा विनिर्माण क्षमताओं के मेल को उद्योग के लिए महत्वपूर्ण बताया। कैपारो मारुति लिमिटेड के सीईओ विनोद कुमार बापना ने कहा कि भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग के विस्तार, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और देश के वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने से हाई-स्ट्रेंथ फास्टनर कारोबार में नए अवसर पैदा हो रहे हैं। कैपारो इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड के सीईओ अतुल जैन ने कहा कि एएनएससीओ की तकनीकी विशेषज्ञता और कपारो के विनिर्माण अनुभव से विशेष प्रकार के फास्टनरों की गुणवत्ता तथा उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस साझेदारी से उत्पाद विकास, गुणवत्ता सुधार और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद है। इसका लाभ मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, होंडा और निर्यात बाजारों की जरूरतों को पूरा करने में मिल सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमझौता ऑटोमोबाइल कलपुर्जों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा