क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन, बंटा प्रमाण पत्र
क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का हुआ समापन, बंटा प्रमाण पत्रक्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का हुआ समापन, बंटा प्रमाण पत्रक्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का हुआ समापन, ब

ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर शुक्रवार को ईसीसीई के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें प्रमाण वितरित करते हुए बच्चों के प्रति शिक्षकों की क्या भूमिका होती है, इसका बोध कराया गया। परिषदीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा संग सुविधा मुहैया कराने पर बल दिया गया। प्रशिक्षण के समापन पर पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय ने प्रमाण पत्र वितरित करते हुए संदर्भदाताओं संग अपना अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था जिला समन्वयक प्रशिक्षण नवीन मिश्र को सुनिश्चित किया गया। प्रशिक्षण में जिला संदर्भदाता धीरज सिंह, डॉ. गुनराज सिंह, डॉ. प्रतिभा मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्र एवं आलोक श्रीवास्तव ने ईसीसीई तथा प्री प्राइमरी शिक्षा से जुड़े विशेष बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपना विचार व्यक्त किए।
बीएसए ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य तैयार किए गए संदर्भदाताओं (शिक्षकों मास्टर ट्रेनर्स) को सक्षम बनाना है, ताकि वह आगामी चरण में ब्लॉक स्तर पर ईसीसीई एजुकेटरों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित कर सकें। इस मौके पर प्रतीक मालवीय, संतोष मिश्रा, विजय सिंह, प्रभात रंजन, पीयूष दुबे, महेश यादव, सुरेश मौर्य, आशीष पांडेय, चंद्रकांत आदि उपस्थित थे।


