कस्तूरबा की वार्डन को दक्ष बनाकर बालिकाओं की पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं की पढ़ाई और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए 640 वार्डन को नालंदा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करेगा। प्रशिक्षण नवंबर-दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।

कस्तूरबा की वार्डन को दक्ष बनाकर बालिकाओं की पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

कस्तूरबा की वार्डन को दक्ष बनाकर बालिकाओं की पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत पांच दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं की देखभाल और आवासीय व्यवस्था के मिलेंगे बेहतर गुर 640 वार्डन को एनआईईपीए दिल्ली देगा क्षमता संवर्धन के टिप्स, प्रशिक्षण से केजीबीवी के संचालन में आएगी गुणवत्ता बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नालंदा की 20 समेत राज्य की 640 वार्डन को प्रशिक्षित किया जाएगा। पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में वार्डन को विद्यालय प्रबंधन, छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन, दैनिक व्यवस्था और जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के गुर सिखाये जाएंगे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एनआईईपीए), नई दिल्ली के आदेश पर होने वाला यह प्रशिक्षण नवंबर-दिसंबर में नौ प्रमंडलों में 18 बैचों में दिया जाएगा।

प्रशिक्षण की तिथियाँ

शिक्षा विभाग का मानना है कि वार्डन की क्षमता बढ़ने से कस्तूरबा स्कूल में रहने वाली बालिकाओं की पढ़ाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास की व्यवस्था और मजबूत होगी। नवंबर-दिसंबर में प्रशिक्षण : 23 से 27 नवंबर को भोजपुर, नालंदा, औरंगाबाद, जहानाबाद व नवादा, तो दो से छह नवंबर को शेखपुरा, खगड़िया व बेगूसराय की वार्डन को ट्रेनिंग दी जानी है। मास्टर ट्रेनरों की सूची में डॉ. कुमारी मेनका, कुमारी संतोषी दयानी, मिथिलेश कुमार, जयंत कुमार आचार्य, राम देव महतो, त्रिभुवन कुमार, विकास कुमार जायसवाल, आशा कुमारी, अरुण कुमार, श्वेता कुमारी, कुमार राजीव रंजन, वेद प्रकाश, शायरा खातून सहित कई अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन को कब प्रशिक्षित किया जाएगा?−
नवंबर-दिसंबर में विभिन्न तिथियों पर वार्डन को प्रशिक्षित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकस्तूरबा की वार्डन को दक्ष बनाकर बालिकाओं की पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत