‘भविष्य का पुस्तकालय तकनीक और समुदाय को जोड़ने वाला आधुनिक केंद्र होगा’

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल में कुमाऊं विवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने सार्वजनिक पुस्तकालय पेशेवरों के लिए पांच दिवसीय 'कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम' की शुरुआत की। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय और राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन द्वारा समर्थित है। इसमें पुस्तकालयों के भविष्य, तकनीक, और डिजिटल लाइब्रेरी पर सत्र आयोजित होंगे।

‘भविष्य का पुस्तकालय तकनीक और समुदाय को जोड़ने वाला आधुनिक केंद्र होगा’

नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की ओर से हर्मिटेज में सार्वजनिक पुस्तकालय पेशेवरों के लिए शनिवार को पांच दिवसीय ‘कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ की शुरुआत हुई। संस्कृति मंत्रालय और राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन (कोलकाता) द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम 26 अगस्त तक चलेगा।मुख्य अतिथि दीपेंद्र चटर्जी व निदेशक प्रो. नीता बोरा की उपस्थिति में प्रो. युगल जोशी ने कहा कि भविष्य के पुस्तकालय तकनीक, शोध और समुदाय को जोड़ने वाले आधुनिक केंद्र होंगे। सत्रों में मयंक पंत ने सोशल मीडिया तथा प्रो. एम मासूम रजा ने एआई के उपयोग पर व्याख्यान दिया। इसमें आईसीटी, डिजिटल लाइब्रेरी और पुस्तकालय मार्केटिंग जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस दौरान प्रो. नीलू लोधियाल, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संतोष कुमार, शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती, डॉ. दीपा राणा आदि मौजूद रहे।फोटो

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘भविष्य का पुस्तकालय तकनीक और समुदाय को जोड़ने वाला आधुनिक केंद्र होगा’