गन्ना उत्पादकता में गिरावट पर किया मंथन
खेकड़ा में कृषि विज्ञान केन्द्र पर गन्ना उत्पादकता में कमी को लेकर चर्चा हुई। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कृषि वैज्ञानिकों से किसानों के साथ संवाद बढ़ाने का अनुरोध किया। तकनीकी संवाद को मजबूत करने, समस्याओं के व्यावहारिक समाधान और आगामी फसल की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया गया। विभिन्न विशेषज्ञों और किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

खेकड़ा। कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को गन्ना उत्पादकता में गिरावट को लेकर मंथन किया गया। इसके समाधान के लिए उन्नत तकनीकों के प्रसार पर बल दिया गया। बुधवार को केवीके सभागार में आयोजित गन्ना मंथन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कृषि वैज्ञानिकों को किसानों के साथ निरंतर संवाद रखने की जरूरत को बताया। सांसद ने किसान हित में सभी पक्षों के समन्वय पर जोर दिया। खेतों की वास्तविक समस्याओं के आधार पर वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान अपनाने, उन्नत तकनीकों के प्रसार और किसान मिल तकनीकी संवाद मजबूत करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उत्पादकता में कमी के कारणों, आगामी फसल की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रभावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई।
चर्चा में केवीके प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत, गन्ना उत्कर्षटता केंद्र प्रभारी डा. विकास मलिक, डा. अनंत कुमार, डा. राजेश कुमार, डा. देव कुमार, जनपद की तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि, जिला गन्ना अधिकारी के अलावा करीब एक सौ से अधिक किसान शामिल हुए।

