दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस जिले-जिले निकालेगी कैंडल मार्च
लखनऊ, विशेष संवाददाता। नई दिल्ली में विद्यार्थियों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवर को जिले-जिले में कैंडल मार्च निकालेगी। कैंडल मार्च का उद्देश्य छात्रों के साथ एकजुटता का संदेश देना है। पार्टी ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को ध्वस्त बताया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

लखनऊ, विशेष संवाददाता। नई दिल्ली में विद्यार्थियों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवर को जिले-जिले में कैंडल मार्च निकालेगी। सभी जिलों को एक साथ जिला और शहर कांग्रेस कमेटी मिल कर कैंडल मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं।
कैंडल मार्च का उद्देश्य
पार्टी की जिला और शहर इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी या संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक यह मार्च निकालेंगे। यह सत्याग्रह उन विद्यार्थियों और युवाओं के साथ एकजुटता का संदेश देने के लिए है।
अजय राय की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश में परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता ध्वस्त कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की जाएगी। निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तर पर पार्टी की मुख्य इकाई और फ्रंटल संगठन मिलकर ये कार्यक्रम करेंगे।
कैंडल मार्च का आयोजन
शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में कैंडल मार्च निकाले जाने के पहले शुक्रवार को अजय राय की अगुआई में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। पार्टी कार्यालय से यह कैंडल मार्च जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा तक निकाला जाना था हालांकि पुलिस ने बैरीकेड लगाकर इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता लाल बहादुर शास्त्री मार्ग तक पहुंचने में सफल रहे। इसके बाद माल एवेन्यू स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर मार्च समाप्त किया गया। अजय राय ने कहा कि परीक्षाओं के पेपर लीक की वजह से देशभर के 22 युवाओं ने आत्महत्या की। सरकार इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने के बजाय उनका संरक्षण कर रही है। कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस के लखनऊ जिला अध्यक्ष रुद्रदमन सिंह बबलू और शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के अलावा प्रो. विनोद चन्द्रा, डॉ. उमा शंकर पाण्डेय, प्रियंका गुप्ता, एचएल दुसाध, सुरेन्द्र यादव, संजय शर्मा, नितिन शर्मा, अनामिका यादव, ओंकारनाथ सिंह, द्विजेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, वीरेन्द्र मदान, मुकेश सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, सचिन रावत आदि उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


