पूर्णिया जंक्शन पर कैंडल मार्च निकालकर न्याय एवं सम्मान की मांग
पूर्णिया जंक्शन पर रेल कर्मचारियों ने आगरा जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में स्टेशन मास्टरों ने न्याय एवं सम्मान की मांग करते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की अपील की। कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्य वातावरण की आवश्यकता भी जताई।

पूर्णिया जंक्शन पर कैंडल मार्च निकालकर न्याय एवं सम्मान की मांग पूर्णिया। आगरा जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के साथ हुए अन्यायपूर्ण एवं अभद्र व्यवहार के विरोध में पूर्णिया जंक्शन पर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टरों एवं रेल कर्मचारियों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। सभी उपस्थित कर्मचारियों ने यह मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए तथा स्टेशन मास्टर के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। कैंडल मार्च का उद्देश्य न्याय, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण की मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से रेलवे प्रशासन तक पहुँचाना था।
उपस्थित सभी कर्मचारियों ने यह भी अपील की कि भविष्य में किसी भी रेल कर्मचारी के साथ इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो तथा सभी कर्मचारियों के साथ गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।


