समय पर परीक्षा, रिजल्ट के लिए कैंपस परीक्षा सेल का हुआ गठन

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस परीक्षा सेल की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य परीक्षाओं, मूल्यांकन और परीक्षा परिणामों को समय पर पूरा करना है। इससे छात्रों को परीक्षा के संदर्भ में लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। प्रो. अर्चना गुप्ता को संयोजक और विभिन्न विभागों से आठ शिक्षकों को सदस्य बनाया गया है।

समय पर परीक्षा, रिजल्ट के लिए कैंपस परीक्षा सेल का हुआ गठन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को और अधिक सुव्यवस्थित तथा समयबद्ध बनाने के लिए कैंपस परीक्षा सेल का गठन किया गया है। इस नई सेल के गठन का मुख्य उद्देश्य कैंपस में होने वाली परीक्षाओं, कॉपियों के मूल्यांकन और परीक्षा परिणामों को बिना किसी देरी के समय पर तैयार करवाना है, जिससे छात्रों का सत्र नियमित रहे। इस सेल के गठन से छात्रों को अपनी परीक्षाओं और रुके हुए या आगामी परीक्षा परिणामों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी कार्य अब एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। भौतिक विज्ञान विभाग की प्रो. अर्चना गुप्ता को इस नवनिर्मित कैम्पस परीक्षा सेल का संयोजक बनाया गया है।

सेल को सुचारू रूप से चलाने के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से आठ वरिष्ठ शिक्षकों को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इनमें प्लांट साइंस से डॉ. विजय कुमार सिन्हाल, एमबीए से डॉ. सौरभ वर्मा, सीएसआईटी से डॉ. अश्वनी गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स से डॉ. छवि शर्मा व डॉ. जनक कपूर, अर्थशास्त्र से डॉ. अजीत सिंह, एनिमल साइंस से डॉ. आभा त्रिवेदी और विधि विभाग से डॉ. कामिनी विश्वकर्मा शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।