प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए आठ बिंदुओं पर जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की निगरानी में यह अभियान दिल्ली समेत पांच राज्यों में छह महीने चलेगा। इस दौरान आम लोगों और विभागों को प्रदूषण की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रदूषण को लेकर आठ बिंदुओं पर प्रचार-जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की निगरानी में दिल्ली समेत देश के पांच राज्यों में छह महीने यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ तमाम विभागों के कर्मचारियों को भी प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी कदमों की जानकारी दी जाएगी। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खासतौर पर जाड़े के मौसम में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहता है। इसकी रोकथाम के लिए तमाम प्रतिबंधात्मक उपायों के साथ ही प्रचार और जागरुकता अभियान भी बड़े पैमाने पर चलाए जाने की तैयारी है। आयोग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से व्यापक प्रचार अभियान के लिए कार्य योजना मांगी थी।

इस संबंध में विचार-विमर्श के बाद सभी सरकारों की ओर से अपने-अपने यहां चलाए जाने वाले अभियान की कार्य योजना आयोग के पास जमा की गई है। इसमें 26 सितंबर से लेकर 27 मार्च तक के बीच तमाम विभागों के बीच कार्यशाला, जागरुकता अभियान व प्रदूषण की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी शामिल है।दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की गई कार्य योजना में आठ बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें औद्योगिक प्रदूषण, डीजल जेनरेटर सेट, सड़कों पर उड़ने वाली धूल, निर्माण व ध्वस्तीकरण स्थल, ठोस कचरा व बायोमास बर्निंग, पराली जलाना, कोयला आधारित बिजली संयंत्र और वाहन प्रदूषण आदि शामिल है। अभियान के दौरान इन क्षेत्रों के लिए पहले से जारी दिशा-निर्देशों के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

Sanjay Kushwaha

लेखक के बारे में

Sanjay Kushwaha

शॉर्ट बायो : संजय कुशवाहा पिछले 21 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में पर्यावरण एवं वन्य जीव, मौसम, विधानसभा जैसी महत्वपूर्ण बीट की कवरेज कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभवः
संजय कुशवाहा पत्रकारिता और लेखन जगत में एक प्रतिष्ठित नाम है, जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स समूह) में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं। अपनी इस भूमिका के अंतर्गत वे दिल्ली में अलग-अलग विभागों की खबरें रिपोर्ट करते हैं। उनकी खबरों में पर्यावरण, वन्यजीव, मौसम और राजनीति के विविध रंगों को पहचाना जा सकता है।


करियर का सफरः
संजय कुशवाहा यूं तो कॉलेज के दिनों से विविध लेखन करते रहे और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में छपते भी रहे। वर्ष 2005 से दैनिक भास्कर सोनीपत, फिर अमर उजाला देहरादून और फिर दैनिक जागरण देहरादून में काम किया। वर्ष 2011 से हिन्दुस्तान दिल्ली में रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा हैं। लंबे पत्रकारीय जीवन में संजय कुशवाहा ने साहित्य, संस्कृति, नगर निगम से लेकर अपराध और राजनीति तक की कवरेज की है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमिः
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने वाले संजय कुशवाहा को किताबें पढ़ना बेहद पसंद रहा है। खासतौर पर साहित्य, इतिहास और वन्य जीव के बारे में उन्होंने स्वतंत्र अध्ययन किया है।


पत्रकारीय दृष्टिकोणः
दिल्ली के पर्यावरण, प्रदूषण की समस्या, मौसम चक्र, वन्य जीवन, जंगल आदि की विशेष समझ। दिल्ली विधानसभा और कांग्रेस पार्टी की रिपोर्टिंग। स्थानीय निकाय एनडीएमसी की रिपोर्टिंग।


विशेषज्ञताः
साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीवन
राजनीति, विधानसभा, कांग्रेस पार्टी
स्थानीय निकाय एनडीएमसी, दिल्ली नगर निगम

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा