पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों पर कार्रवाई, 18 वाहन स्क्रैपिंग केंद्र भेजे
पिलखुवा, संवाददाता। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इ

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिवहन विभाग की ओर से पुराने वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छिजारसी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस और अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र के प्रतिनिधियों ने वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान 18 वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्रों को सौंपा गया। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके तथा अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सर्वोच्च न्यायालय के 17 दिसंबर 2025 के आदेश और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्णयों के क्रम में की जा रही है।
पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को स्क्रैप कराने की अपील आमजन से 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र पर जमा कराने की अपील की गई है।


