दिव्यांग बच्चों का लगा मापन कैंप, 187 ने लिया भाग

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

पसगवां में समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय बरखेरिया जाट में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरणों के मापन कैंप का आयोजन किया गया। 187 बच्चों ने भाग लिया, जहां विशेषज्ञों ने उनकी जरूरतों के अनुसार परीक्षण किया। ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी सहित विभिन्न उपकरणों की आवश्यकता वाली बच्चों को चिन्हित किया गया।

दिव्यांग बच्चों का लगा मापन कैंप, 187 ने लिया भाग
दिव्यांग बच्चों का लगा मापन कैंप, 187 ने लिया भाग

पसगवां। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक विद्यालय बरखेरिया जाट में मापन कैंप आयोजित किया गया। एलिम्को कानपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में 187 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। एलिम्को की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों की दिव्यांगता के प्रकार और उनकी जरूरतों के अनुसार परीक्षण कर उपकरणों के लिए संस्तुति तैयार की। टीम में पीआरओ अब्दुल रहमान, ऑडियोलॉजिस्ट विकास कुमार, कैलिपर हेड हाफिज, डाटा फीडिंग ऑपरेटर हर्ष कुमार शामिल रहे। विशेषज्ञों ने बच्चों की सुनने, बोलने, चलने-फिरने सहित अन्य दिव्यांगताओं का परीक्षण किया।

मापन के दौरान ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, ब्रेल किट, श्रवण यंत्र, टीएलएम किट, स्मार्ट केन और सीपी चेयर समेत अन्य उपकरणों की आवश्यकता वाले बच्चों को चिन्हित किया गया। इन बच्चों को आगामी चरण में उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश गुप्ता, विशेष शिक्षक सुनील कुमार, प्रहलाद, मुनीश, दीपमाला, मुकेश सहित शिक्षक मौजूद रहे। कैंप का समापन माला श्रीवास्तव ने किया। समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम के अनुसार 24 अगस्त को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगहा कलां, निघासन और 25 अगस्त को सेंट्रल स्कूल, बांकेगंज प्रथम में मापन कैंप आयोजित होगा। उपकरण वितरण के लिए 2, 3 और 4 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। शिविरों का समय सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिव्यांग बच्चों का लगा मापन कैंप, 187 ने लिया भाग