इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर के लिए सूरज का हुआ चयन

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

कैमूर जिले ने विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ सात विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में स्थान बनाया। शत्रुहरण प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र सूरज कुमार ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। शिक्षा विभाग ने अगले सत्र के लिए नामांकन अभियान की तैयारी शुरू कर दी है।

इंस्पायर अवार्ड में राष्ट्रीय स्तर के लिए सूरज का हुआ चयन

पिछले दो सत्रों में सात विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में बनाई जगह, दोनों सत्र का परिणाम एक साथ किया जारी विज्ञान, नवाचार और शोध आधारित शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन इस वर्ष शिक्षा विभाग ने नामांकन अभियान की तैयारी भी कर दी शुरू (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले ने विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

सूरज कुमार की सफलता

शत्रुहरण प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के छात्र सूरज कुमार का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2024-25 के तहत राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) के लिए हुआ है। यह उपलब्धि केवल एक छात्र की सफलता नहीं, बल्कि पूरे जिले में विकसित हो रही वैज्ञानिक सोच, नवाचार आधारित शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है। सूरज के अलावा कैमूर के सात विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सत्र 2023-24 एवं 2024-25 का परिणाम एक साथ घोषित किया गया है। सूरज कुमार के राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने से जिले के शिक्षा जगत में उत्साह का माहौल है। जिला शिक्षा प्रशासन और बिहार शिक्षा परियोजना ने इसे कैमूर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए सभी चयनित विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है।

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का उद्देश्य

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मक चिंतन और नवाचार की भावना विकसित करना है। इस योजना के तहत विद्यार्थी स्थानीय समस्याओं के वैज्ञानिक विधि से समाधान के लिए प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते हैं। विद्यालय स्तर से शुरू होकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक चयन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। कैमूर जिले के विद्यालयों ने हाल के वर्षों में इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसका परिणाम लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।

कैमूर का मान बढ़ाया सूरज कुमार ने

शत्रुहरण प्लस-2 उच्च विद्यालय के छात्र सूरज कुमार का राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलईपीसी) के लिए चयन जिले की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। यह सफलता उनकी वैज्ञानिक सोच, नवाचारी परियोजना, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। जिला शिक्षा प्रशासन ने विश्वास जताया है कि सूरज राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैमूर और बिहार का नाम रोशन करेंगे। उनकी उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

दो वर्षों में सात विद्यार्थियों ने बनाया राज्य स्तर तक सफर

सत्र 2023-24 में तीन विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एसएलईपीसी) के लिए चयन प्राप्त किया था। इनमें मध्य विद्यालय, डहरक (रामगढ़) के विकाश पांडेय, जयराम चूरामन आदर्श उच्च विद्यालय, चौरसिया (मोहनियां) के संजीत कुमार तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, मींव (भभुआ) के एमडी आशिफ हुसैन शामिल हैं। सत्र 2024-25 में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गम्हरियां (रामपुर) के विशाल कुमार, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, खजुरा (दुर्गावती) की अमृता पांडेय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, केवा (चैनपुर) के दिव्यांशु तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेतरी (भभुआ) के विशाल पाल ने राज्य स्तर के लिए चयनित होकर जिले का गौरव बढ़ाया।

नए सत्र की तैयारी, नामांकन अभियान होगा तेज

जिला शिक्षा प्रशासन ने बताया कि आगामी सत्र के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में अधिकाधिक विद्यार्थियों का नामांकन कराने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। विद्यालयों में विज्ञान क्लब, परियोजना आधारित अधिगम और नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। शिक्षकों को विद्यार्थियों के अभिनव विचारों को पहचानने और उन्हें बेहतर परियोजनाओं में विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष अधिक संख्या में छात्र राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचें तथा कैमूर विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करे।

चयनित विद्यार्थियों का विवरण

छात्र विद्यालय सत्र चयन स्तर सूरज कुमार शत्रुहरण प्लस-2 उच्च विद्यालय 2024-25 एनएलईपीसी विकास पांडेय मध्य विद्यालय, डहरक, रामगढ़ 2023-24 एसएलईपीसी संजीत कुमार जयराम चूरामन आदर्श उ. वि. 2023-24 एसएलईपीसी मो. आशिफ हुसैन उत्क्रमित उच्च मा. विद्यालय मींव 2023-24 एसएलईपीसी विशाल कुमार उत्क्रमित उच्च मा. वि. गम्हरिया 2024-25 एसएलईपीसी अमृता पांडेय उत्क्रमित उच्च मा. वि. खजुरा 2024-25 एसएलईपीसी दिव्यांशु उत्क्रमित उच्च मा. वि. केवा 2024-25 एसएलईपीसी विशाल पाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेतरी 2024-25 एसएलईपीसी फोटो- सूरज कुमार फोटो- विकास पांडेय फोटो- संजीत कुमार फोटो- मो. आशिफ हुसैन फोटो- विशाल कुमार फोटो- अमृता पांडेय फोटो- दिव्यांशु

सामान्य प्रश्न

कैमूर जिले में कितने विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में स्थान बनाया?
पिछले दो सत्रों में सात विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जगह बनाई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।